⚡ मुआवजे की मांग पर बिजली टावर पर चढ़े 9 किसान, सिरसा में हड़*कंप II
⚡ मुआवजे की मांग पर बिजली टावर पर चढ़े 9 किसान, सिरसा में हड़*कंप II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा के सिरसा में बुधवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष सहित नौ किसान नेता अचानक बिजली टावर पर चढ़ गए। इनमें एक दिव्यांग युवक भी शामिल है। ये किसान अपने साथ चारपाई और खाने पीने का राशन भी ले गए है। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मुआवजा बढ़ोतरी की मांग पूरी नहीं होगी, वे नीचे नहीं उतरेंगे l किसानों के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बिजली निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सबसे पहले पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टावर के आसपास घेरा डाल दिया। प्रशासन और बिजली निगम के अफसर भी मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाने का प्रयास किया। मगर किसान सोनीपत सहित अन्य जिलों की तरह बढ़े हुए मुआवजे की मांग कर रहे है। उधर, भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने भी किसानों का समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि किसान टावर से छलांग ना लगाए, मैं आ रहा हूं। #newstodayhry @newstodayhry
सिरसा में किसान संगठनों की कल मंगलवार को प्रशासन के साथ मीटिंग हुई थी, जो विफल रही। इसमें किसानों ने बाकी जिलों की तरह पूरा मुआवजा देने की मांग थी। सिरसा में कुछ किसानों को अभी भी मुआवजा नहीं मिला है और कुछ को बहुत कम मुआवजा मिला है।इसी का विरोध किसान नेता जता रहे हैं। कहना है कि बड़े-बड़े टावर खेतों में लगाए हुए हैं। मुख्यमंत्री से उनकी मांग है कि पूरा मुआवजा दिया जाए, मुख्यमंत्री भी इसकी घोषणा कर चुके हैं।गुरनाम ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर मैसेज दिया l टावर पर चढ़ने वाले किसान चढूनी ग्रुप से है। इसकी सूचना मिलते ही अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने लाइव आकर मैसेज जारी किया है कि कोई भी टावर से छलांग ना लगाए। हम अपनी लड़ाई लड़ेंगे और मैं भी कुछ देर में पहुंच रहा हूं। सभी साथी मौके पर पहुंचे। #newstodayhry @newstodayhry



