जरूरतमंद बेटियों को सिलाई मशीनें देकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम: स्वामी रमेश साहुवाला ll
जरूरतमंद बेटियों को सिलाई मशीनें देकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम: स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा – स्वार्थ की दुनिया में परोपकार दीपक की तरह हैं जिसमें एक दीया दूसरे दीये को जलाकर खुद कम नहीं होता, उसी तरह दूसरों की मदद करके हम खुद छोटे नहीं होते, बल्कि बड़े बनते हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय मारूति मन्दिर में लायन इन्टरनैशनल के जनपद 321 ए3 के गर्वनर लायन संजय गांधी एम.जे.एफ. के स्वागत अवसर पर पांच सिलाई मशीन जरूरतमंदों को वितरित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ काम करने से दिल को सुकून मिलता हैं, जीवन लम्बा होता हैं तथा रिसर्च बताती हैं कि दूसरों की मदद करने से तनाव कम होता हैं और हृदय प्रसन्नता से भर जाता हैं। @newstodayhry #newstodayhry
श्री साहुवाला ने कहा कि परोपकार दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए बल्कि दिल से होना चाहिए तभी उसके सच्चे फायदे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति रोज एक परोपकार कार्य करें तो यह दुनिया बहुत सुन्दर बन सकती हैं इसलिए हमें स्वार्थ छोड़ कर जिओ और जीने दो की भावना अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि परोपकार से ईष्र्या और नफरत समाप्त हो जाती हैं तथा हृदय में प्रेम की गंगा बहने लगती हैं तथा इसके माध्यम से ही देश आगे बढ़ता हैं। उन्होंने कहा कि जब हम परोपकार करेंगे तो आने वाली पीढ़ी भी ये ही सीखेगी जिससे एक दयालु और जिम्मेदार समाज का निर्माण होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्लब के प्रधान डा. इन्द्र कुमार गोयल ने कहा कि आज ये सिलाई मशीनें वितरित करके हमारी बेटियाॅं आत्म-निर्भर बन सकेगी तथा समाज में अपना सम्मान बढ़ा सकेगी। उन्होंने कहा कि इन मशीनों के लिए पदम बंसल, डॉ. आर.के.जैन, आकाश सैन, अमर साहुवाला एवं नीलम साहुवाला ने योगदान दिया। ये मशीनें अंजली, ज्योति, राधा, प्रवीन, दीपिका को वितरित की गई। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका दीपा मैडम ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और लायन्स क्लब सिरसा अमर का मशीने वितरित करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के उपाध्यक्ष कश्मीर काम्बोज, प्रमोद सचदेवा, डा. इन्द्र कुमार गोयल, आकाश सैन, पूनम, किरण, मोनिका, नवजोत, सलमा, रचना, कुसुम, ममता, सुनीता, काजल उपस्थित थेl @newstodayhry #newstodayhry



