Haryana
Trending

नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंकने के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, शहर थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई ll

नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंकने के मामले में प्रेमी गिरफ्तार, शहर थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई ll

हिसार-( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के नेतृत्व में हिसार पुलिस ने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंकने के मामले में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 08 जुलाई 2026 को थाना शहर हिसार पुलिस को सूचना मिली कि ऋषि नगर क्षेत्र में झाड़ियों के पास एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। @newstodayhry #newstodayhry
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि आरोपी अनिल कुमार निवासी गांव नियाणा, जिला हिसार तथा उसकी प्रेमिका के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। युवती के गर्भवती होने पर दोनों ने लोकलाज के डर से नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद ऋषि नगर क्षेत्र में झाड़ियों में छोड़ दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर हिसार में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 91 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर मामले की गहनता से जांच जारी है तथा कानून के अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि मानव जीवन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अमानवीय कृत्य को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में हिसार पुलिस संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button