24 घंटे में डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों का नशीला सामान बरामद ll
24 घंटे में डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों का नशीला सामान बरामदll

डबवाली/सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ डबवाली, एंटी नारकोटिक्स सेल डबवाली व चौकी देसूजोधा पुलिस टीम ने बीते 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 09 नशा तस्करों को काबू किया है । जिनके कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन व प्रतिबंधित गोलियां व भारी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाले कैप्सूल व गोलियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान नशा तस्करी में प्रयुक्त एक कार व मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप नि शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव पन्नीवाला मोटा से गश्त के दौरान एक कार सवार व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर उक्त शख्स की कार सहित नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार से 40 प्रतिबंधित गोलियां ट्रामाडोल व 2,400 नशे में प्रयुक्त होने वाले प्रेगाबलीन (सिग्नेचर) कैप्सूल व 2,400 टेम्पेन्टाडोल गोलियां बरामद हुई । जिस सम्बन्ध में कार चालक आरोपी लवप्रीत सिंह के खिलाफ थाना औढ़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में सीआईए डबवाली टीम ने गांव घुकांवाली में गश्त पड़ताल के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । जो काबू किए गए शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त शख्स के कब्जे से 06.300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में उक्त शख्स आरोपी हरमेश के खिलाफ थाना औढ़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।
इसी क्रम में प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली एएसआई रणजोध सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव कालुआना में गश्त पड़ताल के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को नियमानुसार चेकिंग के लिए रुकवाया और कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 6.460 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस सम्बन्ध में मोटरसाइकिल व हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर दोनों आरोपियों पवन कुमार व जगदीश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है । उक्त आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पवन कुमार पर आमजन की शांति भंग करने व आर्म्स एक्ट के संबंध में दो अभियोग थाना सदर डबवाली में पहले से दर्ज हैं ।इसी तरह चौकी देसूजोधा प्रभारी एएसआई जयवीर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव देसूजोधा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 05 व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में काबू किया । किसी अपराध का अंदेशा होने पर उनकी नियमानुसार तलाशी ली गई । जो तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 05.920 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर पांचों आरोपियों कुलविन्दर सिंह, सुखप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, सरदुल सिंह व गगनदीप सिंह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आरोपी कुलविंदर के खिलाफ विभिन्न थानों में 08 अभियोग ( थाना शहर डबवाली में 06 अभियोग एनडीपीएस एक्ट, चोरी, लड़ाई झगड़े व आर्म्स एक्ट व दो अभियोग थाना रामा मंडी जिला बठिंडा में एनडीपीएस एक्ट) दर्ज हैं । इसी तरह आरोपी गगनदीप के खिलाफ थाना शहर डबवाली में एक अभियोग चोरी के संबंध में दर्ज है ।उक्त सभी आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । मामलों की जांच जारी है, व इस नशा तस्करी नेटवर्क की सप्लाई चेन व इससे जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है जिन्हें जल्द ही काबू कर कानून के शिकंजे में लेकर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है । नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी । आमजन से इस नशा मुक्त समाज अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है । अगर उन्हें नशे के सेवन, तस्करी या अन्य नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हो तो इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में सूचित करें । सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी । @newstodayhry #newstodayhry




