Haryana
Trending

2023 के मोटरसाइकिल चोरी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार ll

2023 के मोटरसाइकिल चोरी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने वर्ष 2023 के मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद पुत्र रामस्वरूप निवासी सिरसाला रोड, मोहन नगर, कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना सिविल लाइन प्रभारी पीएसआई कर्मजीत ने बताया कि 21 अगस्त 2023 को शिकायतकर्ता सोनू मलिक पुत्र पाल सिंह निवासी पटेल नगर, हिसार ने जयहिंद पार्क से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही राधेश्याम पुत्र जगदीश निवासी झांसल, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान राधेश्याम ने खुलासा किया कि उसने चोरी की उक्त मोटरसाइकिल प्रमोद से ₹5,000 में खरीदी थी।
मामले की आगे की जांच के दौरान मुख्य सिपाही ममता ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को अदालत में पेश पुलिस रिमांड हासिल कर उससे मोटरसाइकिल चोरी की अन्य वारदातों तथा उसके अन्य साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के अनुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। साथ ही चोरी के मामलों का जल्द से जल्द खुलासा कर चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित करना हिसार पुलिस की प्राथमिकता है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button