Haryana
Trending

12 किलो 28 ग्राम डोडा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार ll

12 किलो 28 ग्राम डोडा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए मिलगेट टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 12 किलो 28 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गजानन्द पुत्र मूलचन्द निवासी तलवंडी बादशाहपुर, जिला हिसार के रूप में हुई है।
इस संबंध में सीआईए मिलगेट प्रभारी पीएसआई संजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक विक्रांत अपनी पुलिस पार्टी के साथ अपराध एवं नशाखोरी की रोकथाम के लिए गश्त व जांच-पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति पंचमुखी चौक के पास नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बताए गए व्यक्ति को काबू किया। नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी तथा उसके पास मौजूद दो सफेद कट्टों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों कट्टों से कुल 12 किलो 28 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
डोडा पोस्त बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध मं गहन पूछताछ की जा सके।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी नशा तस्कर को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button