Haryana
Trending

चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 10.55 ग्राम हेरोइन बरामद ll

चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 10.55 ग्राम हेरोइन बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक आरोपी को 10 ग्राम 550 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) तथा एक स्कूटी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल उर्फ बब्बू पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गुरुद्वारा के नजदीक, पीरांवाली, हिसार के रूप में हुई है।
इस संबंध में एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर इन्द्र सिंह गोदारा ने बताया कि उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक जगदीश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ पीरांवाली स्कूल के पास गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति श्मशान घाट, पीरांवाली के पास स्कूटी पर सवार होकर नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को स्कूटी सहित काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम 550 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सदर, हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे बरामद हेरोइन के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button