Haryana
Trending
GMS मोहम्मदपुरिया में बॉयज जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ll
GMS मोहम्मदपुरिया में बॉयज जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन ll

अम्बाला-(राहुल जाखड़):-GMS मोहम्मदपुरिया के खेल मैदान में आज बॉयज जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री शमशेर सिंह, प्रिंसिपल, श्री बलविंद्र सिंह, HM GMS मोहम्मदपुरिया, सरपंच श्री जोगिंदर सिंह, पूर्व सरपंच बंसी लाल, श्री रोशन लाल PTI, रामजी लाल, नरेंद्र बेनीवाल, हिमांशु खारिया, समीर खान, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषभ थालौड़, आदर्श WC, भारत सिंह DP आदि गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।इस अवसर पर प्रिंसिपल श्री शमशेर सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज के समय में नशे को दूर करने में केवल खेल की ही प्रमुख भूमिका है। खेल न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है।” @newstodayhry #newstodayhry




