विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भावी शिक्षिकाओं ने लिया प्रकृति बचाने का संकल्प ll
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भावी शिक्षिकाओं ने लिया प्रकृति बचाने का संकल्प ll

ओढ़ां (अशोक गर्ग):-माता हरकी देवी महिला शिक्षा महाविद्यालय ओढ़ा में गुणवत्ता आश्वासन कमेटी व सांस्कृतिक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रकृति संरक्षण संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत बी एड व डी एल एड की छात्राध्यापिकाओं ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया, इस गतिविधि में छात्राध्यापिकाओं ने संकल्प पत्र हस्ताक्षर किए व प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशिका डॉ कुलदीप कौर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति संरक्षण सबसे बड़ा संकल्प व धर्म है, प्रत्येक शिक्षक व नागरिक को ये संकल्प लेना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम एक बेहतर भविष्य सौंप सकें।
सहायक निदेशक शशिकांत शर्मा ने अपने संदेश में कहा समस्त संसार का भविष्य प्रकृति संरक्षण पर निर्भर करता है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत ने बताया कि महाविद्यालय में पहल-शिक्षा से सभ्यता की ओर एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत भावी शिक्षिकाओं को विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यों के प्रति जागरूक किया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भावी शिक्षिकाओं को संकल्प दिलवाना भी इसी कार्यक्रम के तहत किया गया है। इस कार्यक्रम में बी एड व डी एल एड की छात्राध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry




