Haryana
Trending

शिक्षकों की मांगों पर शिक्षा मंत्री का बड़ा आश्वासन,जल्द समाधान की उम्मीद ll

शिक्षकों की मांगों पर शिक्षा मंत्री का बड़ा आश्वासन,जल्द समाधान की उम्मीद ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल में आयोजित सम्मान समारोह में ऐलनाबाद से सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय की शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई ने अग्रणीय भूमिका निभाई। उपरोक्त समारोह में प्रधान प्रो. अशोक कुमार के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के समक्ष एक मांग पत्र, जिसमें प्रोफेसर के लंबित स्केल, ग्रामीण सेवा को समाप्त करने या कम करने, सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष से 60 वर्ष या इससे अधिक करने,सही समय पर पदोन्नति करने, रिक्त महाविद्यालयों में प्राचार्यों की नियुक्ति, सिंगल फैकल्टी के लिए सीसीएल की सुविधा में लचीलापन, एम फिल व पीएच डी के एडवांस इंक्रीमेंट जैसी मांगें शामिल थी, पेश किया गया। प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजेश रांझा द्वारा आदर्श आॅनलाइन ट्रांसफर पालिसी लागू करने की मांग नहीं उठाई गई, क्योंकि विभाग द्वारा पहले से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा मंत्री  ने उपरोक्त मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया। ज्ञात रहे कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर स्थानीय इकाई के प्रधान प्रो. अशोक कुमार के साथ डा. सुगन सिंह, डा. साधा सिंह, डा. जोगिंद्र सिंह, प्रो. राजेश, प्रो. राजवीर सिंह, प्रो. यशवंत, प्रो. आर्यन यादव तथा प्रो. सुमित सौरव भी शामिल थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button