Haryana
Trending

दुष्कर्म एवं पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार ll

दुष्कर्म एवं पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आजाद नगर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस बारे में प्रभारी थाना नि. मनदीप चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03 अप्रैल 2026 को हिसार निवासी एक महिला ने थाना आजाद नगर में शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन वह पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। थाना आजाद नगर की पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कुमार पुत्र तिलक राम, निवासी विस्टा-9 होटल, मय्यड़, हिसार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होने बताया कि आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में हिसार पुलिस अत्यंत संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा प्रत्येक मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button