Haryana
Trending

हिसार पुलिस के 6 अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, डीएसपी ने सम्मानित कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।।

हिसार पुलिस के 6 अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, डीएसपी ने सम्मानित कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।।

हिसार-(अमित कुमार ):- हिसार पुलिस परिवार के लिए आज सम्मान और भावनाओं से भरा अवसर रहा, जब विभाग के 6 अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी दीर्घ एवं गौरवशाली सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिसार श्री किशोरी लाल डीएसपी अग्रोहा ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
आज सेवानिवृत्त होने वालों में ओरनरी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार, सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह, मुख्य सिपाही सुभाष, मुख्य सिपाही अनिल कुमार तथा डी-ग्रुप कर्मचारी मेहन्दर सिंह शामिल रहे। डीएसपी ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने सेवा काल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए हिसार पुलिस की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका अनुभव, समर्पण और कार्यशैली आने वाले पुलिसकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि विभाग अपने प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के योगदान का सम्मान करता है। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए और सुखद अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं परिवार सहित सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान भेंट कर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button