“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान: माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ll
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान: माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ll

ओढ़ां-(अशोक गर्ग):-माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय ओढ़ां में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन प्रबंध निदेशिका डॉ. कुलदीप कौर आनंद व सहायक निदेशिका महरीन बराड़ के मार्गदर्शन तथा निदेशक शशिकांत शर्मा व प्राचार्या डॉ. अभिलाषा शर्मा के सहयोग से एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रजनी मेहता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा पेड़ों के महत्व एवं उनके संरक्षण का संदेश देना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय की प्रबंध निदेशिका डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने अपने संदेश में कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” प्रकृति और मातृत्व के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।संस्था की सहायक निदेशिका महरीन बराड ने छात्राओं के साथ पौधारोपण किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।महाविद्यालय के निदेशक शशिकांत शर्मा एवं प्राचार्या डॉ. अभिलाषा शर्मा ने छात्राओं को विभिन्न पौधों के औषधीय, पर्यावरणीय एवं सामाजिक महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का वचन दिया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित यह अभियान छात्राओं के लिए प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रेरणादायी संदेश लेकर आया। @newstodayhry #newstodayhry




