Haryana
Trending

लाखों रूपए की 42 ग्राम 390 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक काबू ll

लाखों रूपए की 42 ग्राम 390 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक काबू ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नजदीकी देवीलाल पार्क सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को लाखों रूपए की 42 ग्राम 390 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान शंकर उर्फ संजय पुत्र सिंहराज निवासी गांव शेरपूरा व अजय उर्फ लाड्डू पुत्र किंशन चंद निवासी हरि विष्णु कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान नजदीकी देवीलाल पार्क सिरसा क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए । उक्त बाइक सवार युवकों ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे तो पुलिस टीम ने उक्त युवकों को काबू कर पुछताछ की को बाइक सवार युवक कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाए, शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 42 ग्राम 390 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button