Haryana
Trending

नशे के खिलाफ युवाओं को आगे आना होगा, तभी बनेगा नशामुक्त समाज :-पुलिस अधीक्षक,दीपक सहारन ll

नशे के खिलाफ युवाओं को आगे आना होगा, तभी बनेगा नशामुक्त समाज :-पुलिस अधीक्षक,दीपक सहारन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नशे के खिलाफ जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से माय भारत अभियान के तहत बृहस्पतिवार को द सिरसा स्कूल में जिला स्तरीय “नशा मुक्त अभियान विकसित भारत” की पहचान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने युवाओं का आह्वान किया कि यदि समाज को नशामुक्त बनाना है,तो इसकी शुरुआत स्वयं युवाओं को करनी होगी । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि यदि विद्यार्थी जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे तो कोई भी बाधा उन्हें सफलता प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कुसंगति तथा ’’मैं नहीं कर सकता’’ जैसी नकारात्मक सोच को छोडक़र सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निरंतर मेहनत करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि विश्व की प्रत्येक महान शख्सियत के जीवन में संघर्ष, लक्ष्य के प्रति समर्पण और कठिन परिस्थितियों से लडऩे का साहस दिखाई देता है।
एसपी दीपक सहारन कहा कि ने जब युवा नशे के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएंगे और समाज को जागरूक करेंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी दीपक सहारन ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करता है। नशे की लत युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और भविष्य को खत्म कर देती है। इसलिए प्रत्येक युवा का यह दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और अपने मित्रों, परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे।उन्होंने कहा कि “नशा मुक्त भारत अभियान” का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता पैदा करना, उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसलिए प्रत्येक युवा का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे तथा अपने मित्रों, परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है, लेकिन केवल कानून के बल पर इस समस्या का पूरी तरह समाधान संभव नहीं है। इसके लिए समाज, परिवार, शिक्षण संस्थानों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। एसपी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन में अच्छे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनाएं। खेल, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों में भागीदारी युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी नशे के कारोबार या नशा करने वालों की जानकारी मिले तो बिना किसी डर के पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके । एसपी साहब ने उपस्थित स्कूली बच्चों से कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना व अपने देश का नाम रोशन करें । उन्होंने कहा कि सिरसा से कई होनहार खिलाड़ियों ने सिरसा ही नही अपितु देश विदेशों में अपने मां-बाप व देश का नाम रोशन किया है,सविता पूनिया जैसी इन महान खिलाड़ियों को रॉल मॉडल मानकर सही दिशा में मेहनत करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी ।
कार्यक्रम के दौरान द सिरसा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। हरियाणवी लोकगीत, लोकनृत्य और सामाजिक संदेश पर आधारित लघु नाटिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाट्य मंचन में दिखाया गया कि किस प्रकार नशा युवाओं के सुनहरे भविष्य को अंधकार में धकेल देता है और परिवारों की खुशियां छीन लेता है। विद्यार्थियों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। एसपी दीपक सहारन ने कहा कि यदि परिवार, विद्यालय, सामाजिक संस्थाएं और प्रशासन मिलकर ईमानदारी से प्रयास करें तो नशे जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने और आने वाली पीढ़ी को नशे से बचाने का संकल्प ले।कार्यक्रम के अंत में स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और उपस्थित सभी लोगों ने नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ। इस अवसर पर द सिरसा स्कूल की प्रधानाचार्य मनीषा गोदारा,बिंदू बहन ब्रहमकुमारी आश्रम सहित अनेक छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मुख्य रुप से उपस्थित रहें । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button