Haryana
Trending

हिसार में मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार, छीना हुआ मोबाइल बरामद ll

हिसार में मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार, छीना हुआ मोबाइल बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर पुलिस को मोबाइल स्नैचिंग के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना शहर प्रभारी पीएसआई अमित कुंडू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगला राम पुत्र जोगिंद्र निवासी मकान नंबर 85, वार्ड नंबर 9, मिर्जापुर रोड, हिसार के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को लक्ष्य पुत्र राजबीर निवासी रावलवास खुर्द की शिकायत पर थाना शहर में मोबाइल स्नैचिंग का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह मलिक चौक की ओर जा रहा था। जब वह रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उसका लगभग 13 हजार रुपये कीमत का सैमसंग मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
मामले की जांच के दौरान पीएसआई रामफल ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य गुप्त स्रोतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगला राम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।
प्रभारी थाना शहर ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा इस प्रकार की अन्य घटनाओं के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में स्नैचिंग, चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button