नवोदय विद्यालय ओढ़ा में कक्षा 6 के दाखिले का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 7 अगस्त ll
नवोदय विद्यालय ओढ़ा में कक्षा 6 के दाखिले का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 7 अगस्त ll

ओढ़ां-(अशोक गर्ग):-पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 जुलाई में बढ़ा कर 7 अगस्त कर दी गई है। जानकारी देते हुए प्राचार्य ललित कालड़ा ने बताया कि जो भी छात्र अथवा छात्रा वर्तमान सत्र 2026-27 में कक्षा 5 (पांचवीं) में सिरसा जिले के किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे हैं, वह आवेदन हेतु योग्य है। यदि कोई विद्यार्थी सिरसा जिले का निवासी है और वह जिले से सटे हुए दूसरे जिले के किसी विद्यालय में पढ़ता है तथा उसके घर से विद्यालय की दूरी 10 किलोमीटर है, तो वह भी सिरसा जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन करने का पात्र होगा। घर से विद्यालय की दूरी संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि छात्र अथवा छात्रा की आयु 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य होनी चाहिए। फॉर्म भरने का ऑनलाइन लिंक इस प्रकार है https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 अगस्त है और यह परीक्षा 28 नवंबर को सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों में ली जाएगी। यदि आप फॉर्म भरने मे किसी भी दिक्कत आ रही है तो विद्यार्थी विद्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच आकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भरवा सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 9728181413 पर संपर्क कर सकते हैं। @newstodayhry #newstodayhry




