पन्नीवाला मोटा स्कूल में मेगा पौधारोपण अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” का दिया संदेश ll
पन्नीवाला मोटा स्कूल में मेगा पौधारोपण अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” का दिया संदेश ll

ओढ़ां-(अशोक गर्ग):-पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पन्नीवाला मोटा में राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्या मनजीत कुमार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के इको क्लब के इंचार्ज विनोद कुमार, एनसीसी क्लब के इंचार्ज शीशपाल गोदारा, लीगल लिटरेसी क्लब के इंचार्ज कमलदीप सिंह व छात्रों के द्वारा इस मेगा राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षकगण ओम प्रकाश, रामचंद्र, संदीप झोरड़, भूपेंद्र सिंह, हरिराम, संजीव कुमार, नरेश, सुनील कुमार, हरमिंदर, प्रवीण कुमार, अंजू देवी, दिव्या, शिवानी, जितेंद्र कौर, सीमा गिल व अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी इस पर्यावरण संरक्षण मे योगदान दिया। विद्यालय परिसर में आंवला, अमरूद, गुड़हल, अशोक तथा अन्य छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजीत कुमार ने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। विद्यार्थियों ने भी पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने “एक पेड़ मां के नाम ” का संदेश देते हुए समाज को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। @newstodayhry #newstodayhry




