321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज ll
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव पोहड़का क्षेत्र से एक युवक को 321 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए उसे थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव पोहड़का में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 321 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजाराम उर्फ राजेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी गांव पोहड़का, जिला सिरसा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इन प्रतिबंधित नशीली गोलियों को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी तक नशीली गोलियों की खेप किस माध्यम से पहुंची और इस नेटवर्क में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।@newstodayhry #newstodayhry




