मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की बाइक बरामद ll
मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की बाइक बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौंकी HAU पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी HAU, PSI पंकज ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को शिव कॉलोनी निवासी रेहान खान की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में धारा 305 बीएनएस के तहत मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपनी मोटरसाइकिल महावीर स्टेडियम स्थित पार्किंग में खड़ी की थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी टीम ने जांच के दौरान तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर रवि उर्फ नट निवासी पनिहारी, जिला हिसार को गिरफ्तार किया। न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की तथा उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा आमजन की संपत्ति की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें तथा सुरक्षा लॉक का प्रयोग अवश्य करें, ताकि वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। @newstodayhry #newstodayhry




