Haryana
Trending

एसपी जसलीन कौर ने किया रक्तदान के लिए प्रेरित ll

एसपी जसलीन कौर ने किया रक्तदान के लिए प्रेरित ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-अमर शहीद सरदार उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर गांव नया राजपुरा में कम्बोज युवा क्लब व ग्रामीणों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सरदार उधम सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके देशभक्ति, साहस और बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल, कौशल विकास और समाज सेवा जैसे सकारात्मक कार्यों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि डबवाली पुलिस एक ओर नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास से जोड़ने का कार्य भी कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा उन्हें गलत संगति से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही युवाओं से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, दूसरों को भी जागरूक करेंगे तथा रक्तदान, खेल और समाजसेवा जैसे सकारात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर नशा मुक्त, अपराध मुक्त और सुरक्षित डबवाली के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
डबवाली पुलिस की अपील है कि अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो उसे उपचार के लिए प्रेरित करें तथा यदि कहीं भी नशा तस्करी या मादक पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना अथवा चौकी में सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की तथा आयोजन कर्ताओं द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की । कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के साथ चौकी चौटाला प्रभारी उप नि. कृष्ण कुमार, एएसएमओ नागरिक अस्पताल मंडी डबवाली डॉ. हरसिमरन सिंह व बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, गणमान्य नागरिक, उपस्थित रहे।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button