सीआईए कालांवाली व सीआईए डबवाली ने एक दिन में 05 नशा तस्कर व 02 अवैध असला सप्लायर किए काबू।।
सीआईए कालांवाली व सीआईए डबवाली ने एक दिन में 05 नशा तस्कर व 02 अवैध असला सप्लायर किए काबू।।

डबवाली-(पंकज गुदारा):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा बीते दिवस 30 जुलाई 2026 को नशा तस्करों व अवैध असला सप्लायरों पर दबिश देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है । जिसके तहत सीआईए कालांवाली व सीआईए डबवाली ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए 05 नशा तस्करों को काबू किया गया, जिनमें दो मामलों में 13.660 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। साथ ही नशा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। इसके अलावा अवैध असला बरामदी मामलों में फरार चल रहे दो सप्लायरों को भी काबू किया है । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव कालांवाली में नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । जो काबू किए गए शख्स की कोई नशीला पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 06.730 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में उक्त शख्स आरोपी गुरसेवक सिंह के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो गहन जांच के दौरान उनकी टीम ने इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की । जो पुलिस टीम की तत्परता से की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस मामले से जुड़े मुख्य सप्लायर आरोपी राणा सिंह को भी काबू कर लिया गया । आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । एक अन्य मामले में उनकी टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रही मुख्य सप्लायर महिला आरोपी को भी काबू किया है । जिस संबंध में दिनांक 29.07.2026 को उनकी टीम ने मंडी कालांवाली से मोटरसाइकिल सवार आरोपी तरसेम सिंह को 07.240 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश देते हुए उनकी टीम ने मुख्य सप्लायर महिला आरोपी को काबू कर लिया । जिसे माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । इसी दौरान सीआईए कालांवाली टीम ने अवैध असला बरामदगी के मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर आरोपी गुरप्रीत सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की । जिस संबंध में उनकी टीम ने दिनांक 20.07.2026 को गश्त पड़ताल के दौरान गांव गदराना से आरोपी सुखमन्दर सिंह को 315 बोर अवैध देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित काबू किया था । जिस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई । जिस संबंध में विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए उनकी टीम ने इस अवैध असला तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर आरोपी गुरप्रीत सिंह को काबू कर लिया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप नि. शैलेन्द्र कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंडी कालांवाली में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । जो काबू किए गए शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त शख्स के कब्जे से 06.930 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में आरोपी बलदेव राय के खिलाफ थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इसी दौरान हेरोइन तस्करी के मामले में एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने मुख्य तस्कर आरोपी गुरप्रीत सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है । जिस संबंध में दिनांक 24.07.2026 को उनकी टीम ने गांव घुकांवाली से आरोपी हरमेश उर्फ काला को 06.300 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था । जिस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना औढ़ा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो आरोपी हरमेश से की गई प्रारंभिक पूछताछ पर मिली जानकारी के अनुसार उक्त हेरोइन उसे आरोपी गुरप्रीत सिंह ने ही सप्लाई की थी । जो आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए उनकी टीम ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को काबू कर लिया । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।
एक अन्य मामले में उनकी टीम ने अवैध असला सप्लायरों पर कड़ा एक्शन लेते हुए अवैध असला बरामदगी मामले में दो माह से फरार चल रहे मुख्य सप्लायर आरोपी शंकर लाल को काबू करने में सफलता हासिल की है । जिस संबंध में दिनांक 25.05.2026 को उनकी टीम ने गांव मटदादू से आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ दीपा को अवैध असला 315 बोर (देसी कट्टा) सहित काबू कर थाना सदर डबवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो मामले की गहन जांच के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई । जिसके परिणामस्वरूप उनकी टीम ने उक्त असला सप्लायर आरोपी शंकर लाल को काबू कर लिया । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




