डबवाली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दी दबिश।।
डबवाली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने दी दबिश।।

डबवाली-(पंकज गुदारा):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराध नियंत्रण के साथ साथ आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डबवाली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोरों व क्लिनिक पर संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान बिना वैध डिग्री, लाइसेंस व परमिट के आधुनिक चिकित्सा पद्धति का अभ्यास करने के मामले में एक क्लिनिक संचालक को काबू कर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली स. उप. नि. रणजोध सिंह की टीम व नागरिक अस्पताल डबवाली के एएसएमओ डॉ. हरसिमरन सिंह की संयुक्त टीम द्वारा मंडी डबवाली के वार्ड न. 01 में स्थित एक क्लिनिक की जांच की गई । जांच के दौरान क्लिनिक संचालक गुरदेव सिंह द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार संबंधी गतिविधियां किए जाने की जानकारी मिली । जो मौके पर एक व्यक्ति का इलाज करता पाया गया । जो टीम द्वारा उससे आधुनिक चिकित्सा पद्धति का अभ्यास करने संबंधी आवश्यक योग्यता एवं वैध पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका । जो क्लिनिक की गहन तलाशी के दौरान टीम को क्लिनिक से 212 नशे में प्रयुक्त होने वाले प्रेगाबलीन कैप्सूल भी बरामद हुए । जिस संबंध में आरोपी गुरदेव सिंह विरुद्ध भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की धारा 15(2) तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318 सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत थाना शहर डबवाली में मामला दर्ज किया गया है । डबवाली पुलिस ने अवैध गतिविधियों में शामिल मेडिकल व क्लिनिक संचालकों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित एवं नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री तथा बिना वैधानिक अनुमति चिकित्सा संबंधी गतिविधियां करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी । उन्होंने मेडिकल संचालकों को सभी नियमों एवं कानूनी प्रावधानों का पालन करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




