Haryana
Trending

भारत की बेटी प्रिया घंगहस गोल्ड से बस एक कदम दूर, कॉमनवेल्थ में सिल्वर पक्का ll

भारत की बेटी प्रिया घंगहस गोल्ड से बस एक कदम दूर, कॉमनवेल्थ में सिल्वर पक्का ll

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):-कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की युवा मुक्केबाज प्रिया घंगहस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड की बॉक्सर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर प्रिया ने देश के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। अब पूरे देश की निगाहें उनके गोल्ड मेडल मुकाबले पर टिकी हैं। सगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सर प्रिया घंगहस का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रिया ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को सर्वसम्मत 5-0 के फैसले से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ उन्होंने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित कर दिया है। प्रिया ने पूरे मुकाबले में शानदार तकनीक, आक्रामक खेल और बेहतरीन नियंत्रण का प्रदर्शन किया। शुरुआत से ही उन्होंने विरोधी बॉक्सर पर दबाव बनाए रखा और सभी पांचों जजों का फैसला अपने पक्ष में हासिल किया। अब वह गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। प्रिया की इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घर पर जश्न का माहौल है और सभी को विश्वास है कि प्रिया फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर देश को गोल्ड मेडल दिलाएंगी। प्रिया के पिता ने कहा कि हमें अपनी बेटी पर पूरा भरोसा है। उसने देश का नाम रोशन किया है और अब हर हाल में गोल्ड जीतकर भारत का तिरंगा ऊंचा करेगी। हम सभी उसकी जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।” आउट्रोकॉमनवेल्थ गेम्स में प्रिया घंगहस ने अपने पहले ही अभियान में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचने की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। अब फाइनल मुकाबले में पूरे देश की उम्मीदें उनसे जुड़ी हैं और हर भारतीय यही दुआ कर रहा है कि प्रिया गोल्ड जीतकर भारत का गौरव और बढ़ाएं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button