Haryana
Trending

शहीद ऊधम सिंह की याद में पौधारोपण, बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ll

शहीद ऊधम सिंह की याद में पौधारोपण, बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट (रजि. नं. 2116) द्वारा अमर शहीद शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर ट्रैफिक थाना, सिरसा परिसर में पौधारोपण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एएसआई राजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। ट्रस्ट पूर्व में भी यहां पौधारोपण कर चुका है और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाओं से प्रेरणा लेकर प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य विनोद नागर ने कहा कि देश के वीर शहीदों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी माइकल ओ डायर को लंदन में दंडित कर भारतीयों के स्वाभिमान और न्याय की भावना को पूरी दुनिया के सामने स्थापित किया। 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दे दी गई, लेकिन उनका बलिदान आज भी देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, साहस और त्याग की प्रेरणा देता है। संस्था के प्रधान रविंदर सैनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही शहीदों एवं उनके आश्रित परिवारों को सम्मान और सहयोग देने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह शहीदों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे। इस अवसर पर एएसआई राजेंद्र सिंह, एसआई राजेश कुमार, बलजिंदर सिंह, मंदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह सहित पुलिस विभाग के कर्मचारी, संस्था के सदस्य, अध्यापक गोविंद गौतम शर्मा, आशीष बिश्नोई, सुमित, अजीत, रणजीत, चंदर तथा सुल्तान सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button