चौकी पड़ाव पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान किया बरामद ll
चौकी पड़ाव पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान किया बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चौकी पड़ाव पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी पड़ाव उप निरीक्षक संदीप ने बताया कि दिनांक 01.08.2026 को गर्वित आहूजा पुत्र श्री उमेश आहूजा निवासी दुकान नंबर 64, पुरानी ऑटो मार्केट, हिसार ने शिकायत दी थी कि उसकी दुकान से कॉपर वेल्डिंग केबल के बंडल तथा लोहे का सामान चोरी हो गया है। शिकायत के आधार पर थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
मामले की जांच के दौरान चौकी पड़ाव हिसार के मुख्य सिपाही सुभाष चंद्र ने गहन जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हरिओम पुत्र पवन कुमार निवासी सैनियान मोहल्ला, हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिला पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा आमजन की सुरक्षा एवं उनके जान-माल की रक्षा के लिए जिला पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी। @newstodayhry #newstodayhry




