डबवाली पुलिस लाइन में योगाभ्यास, स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन का संकल्प ll
डबवाली पुलिस लाइन में योगाभ्यास, स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन का संकल्प ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस लाइन डबवाली में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए योगाभ्यास का आयोजन किया गया । इस योगाभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक रूप से अधिक सक्षम, मानसिक रूप से संतुलित तथा तनाव मुक्त रखते हुए स्वस्थ जीवन शैली के प्रति प्रेरित करना रहा।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि योगाभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया । योगाभ्यास के माध्यम से नियमित दिनचर्या, शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता, सकारात्मक सोच तथा तनाव प्रबंधन के महत्व पर विशेष बल दिया गया । प्रतिभागियों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है, कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी बेहतर निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।
योगाभ्यास के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम एवं योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर और संतुलित मन ही प्रभावी पुलिसिंग की सबसे बड़ी ताकत है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ पुलिस बल ही समाज की अधिक संवेदनशील, प्रभावी और समर्पित भाव से सेवा कर सकता है।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने नियमित योग करने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया । पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुए इस योगाभ्यास ने पुलिस परिवार को स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करने का प्रभावी संदेश दिया। @newstodayhry #newstodayhry




