Haryana
Trending

डेढ़ साल से फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार ll

डेढ़ साल से फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीओ स्टाफ डबवाली ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांव अबूबशहर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर लूट की वारदात का प्रयास करने के मामले में करीब डेढ़ वर्ष से अधिक समय फरार चल रहे चौथे आरोपी करण को काबू कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिसंबर 2024 को प्राप्त शिकायत के अनुसार गांव अबूबशहर में स्थित अंग्रेजी शराब ठेका पर कुछ व्यक्ति लूट की नीयत से हथियार लेकर ठेके पर पहुंचे तथा शटर तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सदर डबवाली में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई व सघन छापेमारी करते हुए 13 दिसम्बर 2024 को ही दो आरोपियों दिनेश कुमार व सचिन उर्फ सेरी को काबू कर लिया गया । जिसके उपरांत अन्य आरोपियों की तलाश करते हुए पुलिस टीम ने 16 दिसम्बर 2024 को तीसरे आरोपी जशन उर्फ तारू को भी काबू कर लिया ।जो लगातार प्रयासों और तकनीकी दक्षता के परिणामस्वरूप अब पीओ स्टाफ डबवाली प्रभारी नि. रणधीर सिंह की टीम ने मामले में डेढ़ साल से अधिक समय से फरार चल रहे चौथे आरोपी करण को भी काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
डबवाली पुलिस का सख्त संदेश है कि विभिन्न मामलों में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button