सार पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर दो चोरीशुदा गैस सिलेंडर किए बरामद ll
सार पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर दो चोरीशुदा गैस सिलेंडर किए बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना अर्बन स्टेट हिसार पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा दो छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
प्रबन्धक अफसर थाना अर्बन एस्टेट ने बताया की शिकायतकर्ता मंजीत पुत्र श्री चन्द्रभान निवासी मकान नंबर 2529, सेक्टर 9-11, हिसार (वर्तमान में डिप्टी कमांडेंट, 95 बटालियन सीमा सुरक्षा बल, गुरुग्राम) की शिकायत पर थाना अर्बन स्टेट हिसार में निर्माणाधीन मकान से गैस सिलेंडर एवं अन्य सामान चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।मुकदमे की जांच के दौरान मुख्य सिपाही संदीप ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पुत्र बंसी लाल निवासी मकान नंबर 123, गली नंबर 11, निकट राधा कृष्ण फार्म, महावीर कॉलोनी, हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा दो छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए गए। मामले में अन्य चोरीशुदा सामान की बरामदगी एवं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर सख्त एवं निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। @newstodayhry #newstodayhry




