थाना पुलिस ने अस्पताल से बैग चोरी की वारदात का किया खुलासा, चोरी की नकदी व सामान बरामद ll
थाना पुलिस ने अस्पताल से बैग चोरी की वारदात का किया खुलासा चोरी की नकदी व सामान बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने अस्पताल से बैग चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई नकदी एवं अन्य सामान बरामद किया है।
थाना प्रभारी सिविल लाईन ने बतलाया कि दिनांक 02 अगस्त 2026 को गांव मंगाली निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह अपने पिता के उपचार के लिए सपरा अस्पताल, हिसार आई हुई थी। उपचार के दौरान अस्पताल के बाहर रखा उसका बैग अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। बैग में 20,000 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। शिकायत पर थाना सिविल लाइन हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।जांच के दौरान थाना सिविल लाइन हिसार की सहायक उप निरीक्षक अंजू बाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश पुत्र कृष्ण, निवासी कैमरी रोड ढाणी, हिसार को गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 4,800 रुपये नकद तथा अन्य चोरीशुदा सामान बरामद किया। आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी गंभीरता एवं तत्परता से कार्य कर रही है। आमजन की सुरक्षा एवं उनके माल की बरामदगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अस्पतालों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अपने नकदी, मोबाइल, बैग एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। @newstodayhry #newstodayhry



