Haryana
Trending

16.07 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस ll

16.07 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस ll

सिरसा- ( अक्षित कम्बोज ):- नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत सिरसा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में दो युवकों को हजारों रूपए की 16 ग्राम 07 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए सिरसा और सीआईए ऐलनाबाद की टीमों ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम थैहड़ मोहल्ला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। संदेह के आधार पर उसे काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। आरोपी की पहचान थैहड़ मोहल्ला निवासी नीतिन पुत्र राजकुमार के रूप में हुई, जिसके कब्जे से 9 ग्राम 02 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं दूसरी कार्रवाई में सीआईए ऐलनाबाद की टीम रानियां गेट से थैहड़ मोहल्ला की ओर गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर एक युवक बचकर निकलने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके पास से 7 ग्राम 05 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान बंटी पुत्र राजकुमार निवासी थैहड़ मोहल्ला के रूप में हुई। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जाएगी, ताकि उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button