बस अड्डे से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार ll
बस अड्डे से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार ll

सिरसा-( अक्षित कम्बोज ):- शहर में बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए सिविल लाइन थाना की बस स्टैंड पुलिस चौकी ने ऑपरेशन ट्रेक डाउन को तहत एक युवक को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को बाल भवन क्षेत्र से काबू किया गया। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजेगी।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव पंजुआना निवासी लोकेश ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 4 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे किसी काम से अपनी बाइक लेकर बस अड्डा सिरसा आया था। कुछ देर बाद लौटने पर उसकी बाइक वहां से गायब मिली। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सिविल लाइन थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर बाल भवन क्षेत्र में दबिश देकर गांव कोटली निवासी पवन कुमार पुत्र सतुराम को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए अकेले ही बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि उससे अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry




