Haryana
Trending

8.64 लाख के गबन के बाद रची खुद की मौत की साजिश, डबवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश ll

8.64 लाख के गबन के बाद रची खुद की मौत की साजिश, डबवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश ll

डबवाली – ( पंकज गोदारा ) उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डबवाली श्री योगेश कटारिया ने आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल निर्देशन में सीआईए स्टाफ डबवाली ने पेट्रोल पंप से लाखों रुपये के गबन के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी कर्मचारी दयाराम को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से 4,30,000 की नगद राशि बरामद की गई है ।
उप पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कटारिया ने बताया कि आरोपी दयाराम गांव डबवाली स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था । जो उसने पेट्रोल पंप की 8,64,917 रुपये की राशि का गबन कर लिया। जब उसे अपने कृत्य के उजागर होने की आशंका हुई तो उसने कानून से बचने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची। आरोपी 07.07.2026 को अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर गांव अबूबशहर क्षेत्र में राजकनाल नहर किनारे पहुंचा और वहां अपना मोटरसाइकिल, जूते, बच्ची का स्कूल बैग तथा सैंडल छोड़ दिए, ताकि यह प्रतीत हो कि उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है । इसके बाद आरोपी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि आरोपी के लापता होने के बाद आरोपी के भाई द्वारा दिनांक 09.07.2026 को थाना शहर डबवाली में शिकायत देकर उसके मानसिक परेशानी के चलते खुदकुशी करने, किसी के द्वारा छुपा लेने व खुद छुप जाने की आशंका जताई गई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी संबंधी कार्रवाई प्रारंभ कर दी और थाना शहर टीम द्वारा आरोपी दयाराम की तलाश शुरू कर दी गई । उन्होंने आगे बताया कि गांव डबवाली में जिस पेट्रोल पंप पर आरोपी कार्यरत था । उस पेट्रोल पंप संचालक ने थाना शहर डबवाली में शिकायत दी कि आरोपी ने पेट्रोल पंप से 08,64,917 रुपये की नकद राशि चोरी कर ली और उसके बाद गायब हो गया। जिस संबंध में थाना शहर डबवाली में आरोपी के खिलाफ दिनांक 13 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो उक्त मामले की जांच के दौरान उप नि. शैलेन्द्र कुमार प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली के नेतृत्व में उनकी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण सुरागों, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व तकनीकी दक्षता के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश देनी शुरू की । जो टीम की तत्परता व कार्यकुशलता के परिणामस्वरूप सीआईए स्टाफ डबवाली व थाना शहर डबवाली के साथ मिलकर आरोपी का पता लगाकर उसे काबू कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 04,30,000 रूपये नगद राशि भी बरामद की गई है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि डबवाली पुलिस आर्थिक अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अपराध कर कानून से बचने के लिए रची जाने वाली किसी भी साजिश को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं पेशेवर जांच के माध्यम से विफल किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button