अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील को रद्द करने, एमएसपी और स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर किसानों का सिरसा में हल्ला बोल।।
अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील को रद्द करने, एमएसपी और स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर किसानों का सिरसा में हल्ला बोल।।

सिरसा-(कश्मीर कम्बोज ):- अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सिरसा में किसानों ने हल्ला बोला है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर भारतीय किसान एकता के बैनर तले किसानों ने रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया है । किसानों का कहना है कि फसलों के बीमा क्लेम और फसल मुआवजे में सामने आ रही त्रुटियों को दूर किया जाए। इसके अलावा किसानों की फसलों के लिए समुचित मात्रा में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई। किसान नेता लखविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में उपायुक्तों के माध्यम से ये ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम, जबकि राज्य स्तरीय और स्थानीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया।किसान नेता ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो किसान संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।। #Newstodayhry @Newstodayhry




