15 अगस्त से पहले करा लें LPG ई-केवाईसी, वरना हो सकती है परेशानी।।
15 अगस्त से पहले करा लें LPG ई-केवाईसी, वरना हो सकती है परेशानी।।

रानिया-(कश्मीर कम्बोज ):- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के साथ सामान्य घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए भी ई-केवाईसी (बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण) कराना जरूरी कर दिया गया है। इंडेन गैस की ओर से उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी जल्द पूरी कराने के लिए एसएमएस भेजे जा रहे हैं। रानियां गैस एजेंसी संचालक आनंद गोयल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे 15 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें। 15 अगस्त के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर एलपीजी सिलेंडर का लाभ नहीं मिल सकेगा। ई-केवाईसी पूरी होने तक ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू दर का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।रानिया एजेंसी संचालक आंनद गोयल ने बताया कि ई-केवाईसी का मुख्य उद्देश्य वास्तविक लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करना, फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाना और एलपीजी वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना है। उन्होंने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी करवा लें, ताकि भविष्य में घरेलू दर पर सिलेंडर लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।घर बैठे इंडियन ऑयल एप से भी कर सकते हैं ई-केवाईसी: उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए गैस एजेंसी पर जाने की आवश्यकता नहीं है। वे इंडियन ऑयल एप के माध्यम से घर बैठे बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा गैस एजेंसी या सिलेंडर डिलीवरी कर्मचारी के माध्यम से भी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




