Haryana
Trending

ध्यान साधना से मिलता है आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का मार्ग :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

ध्यान साधना से मिलता है आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का मार्ग :-स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-ध्यान साधना केवल आंखें बंद करके बैठना नहीं, अपितु अपने मन को शांत और स्थिर करने की एक दिव्य प्रक्रिया है तथा नियमित ध्यान से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कोर्ट कालोनी में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जब मन शांत होता है, तब व्यक्ति अपने वास्तवित स्वरूप और ईश्वर के निकट होने का अनुभव करता है।
उन्होंने कहा कि ध्यान साधना आत्मिक शांति का सरल मार्ग है तथा प्रतिदिन 15-20 मिनट ध्यान करने से जीवन में धैर्य, आत्मविश्वास और आंतरिक आनन्द का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ध्यान, साधना हमें क्रोध, चिंता और नकारात्मक विचारों से मुक्त होकर प्रेम, करूणा और शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ध्यान ही वह द्वार है, जहां से आत्मा परमात्मा से मिलन का अनुभव करती है।
श्री साहुवाला ने कहा कि जो स्वयं को जान लेता है, वही सच्चे सुख और शांति को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रेम ही सच्ची भक्ति है, मानव सेवा ही माधव सेवा है। सज्जनों की संगति ही जीवन को बदल देती है तथा नियमित साधना से मन और आत्मा शुद्ध होते है। उन्होंने कहा कि स्वयं के विचार को पाने के लिए औरों के विचार से मुक्त होना जरूरी है। जिसे अपने पैरों से चलना सीखना हो, उसे दूसरे के कंधे का सहारा छोड़ ही देना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वयं की आंख तभी खुलती हैं जब हम दूसरों की आंखों से देखना बंद कर देते हैं और स्मरण रहे कि दूसरों की आंखों से देखने वाला व्यक्ति अंधे व्यक्ति से भी ज्यादा अंधा होता है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button