Haryana
Trending

कांवड़ यात्रा को लेकर सिरसा पुलिस की एडवाजरी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ll

कांवड़ यात्रा को लेकर सिरसा पुलिस की एडवाजरी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) सिरसा। हरिद्वार, नीलकंठ सहित अन्य धार्मिक स्थलों से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर जिला पुलिस कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है । कांवड़ यात्रा के दौरान जिला से होकर गुजरने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष एडवाजरी जारी कर सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 30 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा के दौरान पंजाब और राजस्थान के बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिरसा जिले से होकर गुजरेंगे । इसे देखते हुए जिला पुलिस ने पहले से ही प्रमुख स्थानों पर नाके स्थापित किए हैं । अंतरराज्यीय सीमाओं पर भी विशेष पुलिस नाके लगाए गए हैं। जिन-जिन मार्गों से कांवड़ यात्री गुजरेंगे, वहां पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की डायल-112 ईआरवी टीमें, मोटरसाइकिल राइडर, पेट्रोलिंग पार्टियां तथा पैदल गश्त दल चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे । किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, क्रेन और एंबुलेंस की अलग से व्यवस्था की गई है। वहीं यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात सुचारु रहे और किसी प्रकार की दुर्घटना या बाधा उत्पन्न न होने पाए। जिला पुलिस ने सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम या सेवा शिविर लगाए जाएं तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को अवश्य दें। सभी पंडाल सड़क से कम से कम 50 फुट की दूरी पर लगाए जाएं तथा वाहनों की पार्किंग भी सड़क से दूर सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात प्रभावित न हो।पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने,कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने, सड़क के सुरक्षित किनारे से यात्रा करने तथा डीजे और तेज ध्वनि वाले लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करने की अपील की है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाई जाए । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button