ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार ll
ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत थाना एचटीएम पुलिस लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना एचटीएम पुलिस ने सुर्या नगर में हुऐ हत्या के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी प्रोमिला पत्नी रमेश निवासी गली नं. 6, सूर्य नगर, हिसार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस बारे में प्रभारी थाना एचटीएम PSI विकास कुमार ने बताया की प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना एचटीएम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं तथा शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा । गिरफ्तार महिला आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि घटना में उसकी भूमिका, अन्य आरोपियों की संलिप्तता तथा वारदात से जुड़े सभी तथ्यों का गहनता से खुलासा किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हत्या जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry




