Haryana
Trending

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पी.ओ.स्टाफ की कार्रवाई एनआई एक्ट के मामले में घोषित उद्घोषित अपराधी (P.O.) गिरफ्तार ll

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पी.ओ.स्टाफ की कार्रवाई एनआई एक्ट के मामले में घोषित उद्घोषित अपराधी (P.O.) गिरफ्तारll

हिसार -(अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिले में फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत पी.ओ. स्टाफ हिसार ने एक उद्घोषित अपराधी (P.O.) को गिरफ्तार कर संबंधित थाना पुलिस के हवाले किया है। प्रभारी पी.ओ. स्टाफ उप निरीक्षक जगदीश ने बताया की उनकी टीम द्वारा फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान टीम ने एनआई एक्ट (Negotiable Instruments Act) के एक मामले में न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित आरोपी सन्नी पुत्र जय सिंह, निवासी असरावां को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। पी.ओ. स्टाफ ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे काबू किया। गिरफ्तार आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत विशेष अभियान लगातार जारी है। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button