Haryana
Trending

Bullet से निकली पटाखे जैसी आवाज, पुलिस ने काट दिया ₹20 हजार का चालान II

Bullet से निकली पटाखे जैसी आवाज, पुलिस ने काट दिया ₹20 हजार का चालान II

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुदगिल, आईपीएस व प्रभारी यातायात इंस्पेक्टर चन्द्रभान के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में PCR नंबर-17 की टीम द्वारा एक वाहन को चेक किया गया, जिस पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालक का 10,000 रुपये का चालान किया गया। वहीं, इंस्पेक्टर चन्द्रभान द्वारा GJU गेट नंबर-02 के पास एक Bullet मोटरसाइकिल को पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करते हुए पाया गया। इस पर यातायात नियमों के तहत 20,000 रुपये का चालान किया गया। #newstodayhry @newstodayhry

एसपी हिसार की वाहन चालकों को सख्त चेतावनी:-

पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि सड़क किसी के स्टंट, दिखावे या मनमानी के लिए नहीं है। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्लैक फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर, पटाखे जैसी तेज आवाज, खतरनाक ड्राइविंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि “कुछ मिनट का दिखावा सड़क पर किसी की जान के लिए खतरा बन सकता है। वाहन चालक यातायात नियमों को विकल्प नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी समझें।” हिसार पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में अनधिकृत मॉडिफिकेशन न करवाएं, ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर/पटाखे बजाने से पूरी तरह परहेज करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार चालान एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिसार पुलिस का संदेश स्पष्ट है—

“सड़क पर सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें; नियम तोड़कर खुद के साथ दूसरों की जान भी खतरे में न डालें।” #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button