नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान जारी ll
नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का जागरूकता अभियान जारी ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम हिसार ने थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव भाणा, भोडिया बिश्नोईयान एवं ढाणी अलखपुरा में पहुंचकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। नशा मुक्ति टीम ने गांव के युवा, महिला एवं पुरुषों को अपने बच्चों को नशे से दूर रखने तथा उन्हें पढ़ाई और खेलों की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया। ग्रामीणों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार को भी नशे से बचाने की अपील की गई। टीम ने गांव के सरपंच, ग्रामवासियों, नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर नशा पीड़ितों को नियमित रूप से दवाई लेने के लिए प्रेरित किया तथा नशा तस्करों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम द्वारा एक नए नशा पीड़ित की पहचान भी की गई। अभियान के दौरान जिला हिसार क्षेत्र के 04 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा 03 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल में पहली बार दवाई दिलवाई गई, जबकि 05 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार दवाई उपलब्ध करवाई गई। नशा पीड़ितों के ब्लड टेस्ट करवाने के साथ-साथ उनकी काउंसलिंग भी करवाई गई। इस प्रकार नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार द्वारा आज कुल 12 नशा पीड़ितों को घर एवं नागरिक अस्पताल के माध्यम से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध करवाया गया।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशा पीड़ितों को उपचार एवं पुनर्वास की दिशा में भी लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग करें और यदि कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है तो उसे अपराधी समझने के बजाय उपचार एवं सही मार्गदर्शन दिलाने में मदद करें, ताकि कोई भी युवा नशे की लत में पड़कर अपना भविष्य बर्बाद न करे। @newstodayhry #newstodayhry




