Haryana
Trending

सिपाही रणधीर सिंह बने मुख्य सिपाही, SP सिद्धान्त जैन ने दी बधाई ll

सिपाही रणधीर सिंह बने मुख्य सिपाही, SP सिद्धान्त जैन ने दी बधाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने रीडर ब्रांच में तैनात सिपाही रणधीर सिंह को मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नति मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि पदोन्नति पुलिसकर्मी की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने मुख्य सिपाही रणधीर सिंह को नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने तथा पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखते हुए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य सिपाही रणधीर सिंह ने पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे सौंपे गए दायित्वों का पूरी लगन, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर रीडर ब्रांच के पुलिस कर्मचारियों ने भी मुख्य सिपाही रणधीर सिंह को पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button