Haryana
Trending

तिरंगा यात्राओं से देशभक्ति के रंग में रंगे सिरसा के गांव ll

तिरंगा यात्राओं से देशभक्ति के रंग में रंगे सिरसा के गांव ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं लोगों में राष्ट्रभक्ति का जोश भर रही हैं। गांवों में आयोजित इन यात्राओं में स्कूली विद्यार्थी बड़ी संख्या में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हो रहे हैं। तिरंगा यात्राओं के दौरान देशभक्ति के नारों से गांवों की गलियां और मुख्य मार्ग गूंज रहे हैं। ग्रामीण भी इन यात्राओं में उत्साहपूर्वक विद्यार्थियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। अभियान के तहत गत दिवस गांव रंधावा, जलालआना, नेजियाखेड़ा सहित सोमवार को शेखूपुरिया, कर्मगढ़, भादड़ा, कमाल, बीडीपीओ ऑफिस नाथूसरी चौपटा, गुडिय़ा, जसानिया, ताजिया खेड़ा, खेड़ी आदि क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन तिरंगा यात्राओं में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, युवा और ग्रामीण भी शामिल हुए। यात्रा जिन मार्गों से गुजरती है, वहां ग्रामीण राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में खड़े होकर विद्यार्थियों का स्वागत करते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान मातृभूमि के प्रति सम्मान और एकजुटता का प्रतीक है, इसलिए हम सभी को बढ़ चढ़ कर इस अभियान में प्रतिभागिता करनी चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकजुटता की भावना प्रदर्शित करने का अवसर है। राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्राओं के साथ-साथ लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत गांवों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, विद्यार्थियों और ग्रामीणों की भागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी मिल रही है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button