Haryana
Trending

सिरसा में युवाओं के लिए बड़ा संदेश, कॉलेज में हुआ खास आयोजन ll

सिरसा में युवाओं के लिए बड़ा संदेश, कॉलेज में हुआ खास आयोजन ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-लाला हंसराज फुटेला कॉलेज ऑफ़ लॉ, सिरसा के सेमिनार हॉल में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में नशामुक्त युवा और विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों के साथ नशे से बचाव तथा समाज में व्याप्त नशे की कुरीति को कम करने के उपायों पर संवाद एवं चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनूप सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में डॉ. विकास पूनिया, असिस्टेंट प्रोफेसर, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. ममता, मनदीप, डॉ. दीपक, अनुराधा एवं अन्य सभी अध्यापकों की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत की ओर से स्वयंसेवक के रूप में कविता सिहाग ने भी सहभागिता की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करना रहा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button