ऐलनाबाद कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।।
ऐलनाबाद कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में 80वें ‘स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता व राजनीतिक विज्ञान एवं इतिहास विषय, स्पोर्ट्स इंचार्ज डा. साधा सिंह, सांस्कृतिक कमेटी इंचार्ज डा. जोगिंद्र सिंह व एनएसएस प्रभारी प्रो. सुभाष चंद्र के संयोजन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले प्राचार्य डा. सज्जन कुमार व आज के विशेष अतिथि गुरनूर व सार्थक तथा स्टाफ सदस्यों द्वारा झंडा फहराया गया, तत्पश्चात धुन के साथ राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद प्राचार्य ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह वो भाग्यशाली दिन है, जिस दिन भारत को ब्रिटेन साम्राज्य से आजादी मिली थी। हर साल भारत सरकार के द्वारा इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आजादी यह एक ऐसा शब्द है, जो प्रत्येक भारतवासी की रगों में खून बनकर दौड़ता है। स्वतंत्रता हर मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार है। आज हम पूर्ण स्वतंत्र हैं तथा पूरे विश्व में भारत की एक पहचान हैं। हमारा संविधान आज पूरे विश्व में एक मिसाल है। जिसमें समस्त देशवासियों को समानता का अधिकार है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज भी प्रेम, भाईचारे व एकता का प्रतीक है। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डा.सुगन सिंह ने कहा कि भारत वर्ष के महान संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में विशेष रूप से भारत के प्रत्येक नागरिक को आजादी का अहसास कराया है, अथवा विशेष अधिकार दिए हैं। जब से हमारा भारत आजाद हुआ है तभी से आर्थिक व तकनीकी रूप से हमारा देश सम्पन्नता की ऊंचाइयों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा की सभी छात्र-छात्राओं को आज के दिन देश की एकता व अखंडता के लिए संकल्प लेना चाहिए, उन्होने देश हित में कार्य के लिए सभी को प्रेरित किया। आज के ‘विशेष मेहमान गुरनूर द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों में लड्डू बांटे गए। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस अवसर प्राचार्य के साथ प्रो. कुलजीत कौर, डा. सुगन सिंह,प्रो. सुरेश कुमारी, डा. साधा सिंह, डा. जोगिन्द्र सिंह, प्रो.प्रवीण अग्रवाल, प्रो.सावन कुमार , प्रो. अशोक कुमार, प्रो.राजवीर, प्रो. सुभाष चंद्र, प्रो. यशवंत, प्रो. आर्यन यादव, प्रो. सुमित सौरव, डा. कविता चौधरी, डा. पूजा के अलावा गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्य सुभाष, वेदसिंह, ओमप्रकाश, नंदलाल,हरदेव, पंकज, मोहित, रजिंद्र सिंह, पवन, ओम, विनोद, सुनील, सीताराम तथा विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।। #Newstodayhry @Newstodayhry




