श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी।।
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी सलामी।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- यहां के प्रतिष्ठित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय प्राचार्या जीना धुरिया ने समस्त स्टाफ सहित राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी सराहनीय रही। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।। #Newstodayhry @Newstodayhry




