Haryana
Trending

सिटी सेंटर में उल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस ll

सिटी सेंटर में उल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस ll

सिरसा -( अक्षित कम्बोज ) डबवाली रोड स्थित श्रीमत सिटी सेंटर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रीमत टेक्सवर्थ प्रा. लि. के निदेशक माधव जैन ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए माधव जैन ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व व राष्ट्रीय प्रतीकों का सदैव सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से हमें आजादी हासिल हुई है। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें मिलजुलकर देश की एकता, अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। हमें जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर श्रीमत सिटी सेंटर के मुख्य प्रबंधक सुरेंद्रपाल सेठी, जगदीश बिश्नोई, धीरज मेहता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद साइट पर मजदूरों व बच्चों को लड्ढू बांटे गए। वर्णनीय है कि संस्थान की ओर से समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रकल्प किए जाते हैं और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन बखूबी किया जाता है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button