Haryana
Trending

डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्करी के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्करी के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तारll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत प्रभारी एवीटी/स्पेशल स्टाफ डबवाली उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशा तस्करी के मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे पीओ घोषित दो आरोपियों को काबू किया है ।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों में शामिल आरोपी सुशील कुमार उर्फ शीलू नशा तस्करी के संबंध में थाना सदर डबवाली में दर्ज 03 अभियोगों में माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के उपरांत फरार हो गया था( जिसमें दो अभियोग वर्ष 2019 व एक अभियोग वर्ष 2023 में दर्ज है । जिस पर उसे क्रमशः 2019 में दर्ज अभियोगों में फरवरी 2025 व 2022 में दर्ज अभियोग में सितम्बर 2024 में पीओ घोषित किया गया । आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में वर्ष 2023 में एक अभियोग लड़ाई झगड़े के संबंध में भी दर्ज है ।इसी तरह काबू किए गए दूसरे आरोपी भंवरा वर्ष 2019 के थाना सदर डबवाली में दर्ज नशा तस्करी के मामले में अगस्त 2025 में पीओ घोषित किया गया था । स्टाफ द्वारा लगातार तकनीकी व मैनुअल निगरानी रखते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया गया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डबवाली पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून से भागने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी । किसी भी भगोड़े को बख्शा नहीं जाएगा । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button