केलनियां नंदीशाला पहुंचे कृषि मंत्री, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन ll
केलनियां नंदीशाला पहुंचे कृषि मंत्री, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सिरसा प्रवास के दौरान केलनियां नंदीशाला में पहुंचे। नंदीशाला केलनिया प्रधान सुशील कंदोई ने समस्त नंदीशाला कमेटी की ओर से पटका पहनाकर कृषि मंत्री का स्वागत किया। सर्वप्रथम कृषि मंत्री ने नंदीशाला में बने राधा-कृष्ण मंदिर में माथा टेका। इसके बाद नंदीशाला परिसर में बनी भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा का निरीक्षण किया। तत्पश्चात कमेटी पदाधिकारियों ने नंदीशाला परिसर का भ्रमण करवाया। नंदीशाला में गौवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए कृषि मंत्री ने कमेटी पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। कृषि मंत्री ने गौवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाया। इस मौके पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार गौशालाओं व नंदीशालाओं में गौवंश के बेहतर पालन-पोषण के लिए गंभीरता से काम कर रही है। करोड़ों रुपए की अनुदान राशि गौवंश के लिए दी जा रही है, जिससे गौवंश का बेहतर तरीके से पालन-पोषण किया जा रहा है। उन्होंने नंदीशाला कमेटी को आश्वस्त किया कि नंदीशाला के लिए जिस भी सहयोग की जरूरत होगी, वे अवश्य करेंगे। इस मौके पर उपप्रधान सुधीर ललित, कोषाध्यक्ष महेंद्र बनीवाला, वैद भूषण गर्ग, सतीश शर्मा, बीजेपी जिला अध्यक्ष यतीन्द्र सिंह एडवोकेट, विमला सिंवर, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राज कुमार बैनीवाल सहित अन्य महानुभाव उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




