Haryana
Trending

गुड़िया खेड़ा में 1500 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक मदद, संगठन ने बांटी स्टेशनरी ll

गुड़िया खेड़ा में 1500 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक मदद, संगठन ने बांटी स्टेशनरी ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी विकास संगठन की ओर से विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से गुड़िया खेड़ा में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा के विद्यार्थियों सहित फतेहाबाद क्षेत्र के कुल 1500 विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नाथूसरी चौपटा स्टालिन सचदेवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, मेहनत और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अपने जीवन के अनुभव सांझा करते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड़िया खेड़ा के प्राचार्य उमेद ढाका ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्टेशनरी उपलब्ध करवाना उनके शिक्षा के सफर में महत्वपूर्ण सहयोग है और इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन विक्रम पिंडयार, डायरेक्टर मित्र सैन गर्ग, सचिव आशीष कुमार, खजांची महिपाल, हरियाणा स्टेट डायरेक्टर सोनू प्रजापति, पंजाब स्टेट डायरेक्टर रमनदीप सिंह, विनोद कुमारी, सावित्री देवी, सुजल एवं मुकेश कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश ने किया। संगठन के डायरेक्टर एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य मित्र सैन गर्ग ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी बताते हुए मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में स्टेशनरी प्राप्त करने को लेकर उत्साह देखने को मिला। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता एवं ग्रामीण-शहरी विकास से जुड़े जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button